
Deoghar: देवघर नगर थाना के बम्पास टाउन इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से 1.19 लाख रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस लेकर पीड़ित के द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है।

बताया जाता है कि उसके मोाबइल पर एक अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले क्रेडिट कार्ड को लाइफ टाइम फ्री करने की बात कही। वह उसके झांसे में आ गया और अपने क्रेडिट कार्ड की बावत सारी जानकारी दे दी।

उपरांत उसके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दो बार में एक लाख 19 हजार की अवैध निकासी कर लिया। इधर आवेदन लेकर साइब पुलिस जांच में जुट गयी है।



