
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में गलत नीयत से एक नाबालिग के अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर उसके पिता के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

मामले रिखिया निवासी रुपेश यादव को आरोपी बनाया है। मामले में कहा है रात को घर के सभी सदस्य खाना खा कर सोने चले गये। सुबह जब उठे तो बेटी को घर में नहीं देखा। इधर उधर काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिली।

कुछ घंटे बाद जानकारी मिली कि रुपेश उसे बहला फुसला कर गलत नियत से अपने साथ भगा ले गया है। इधर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।



