
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जलसार पार्क के पास सुबह घूमने निकली एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की छिनतई कर ली। इसे लेकर पीड़िता विलियम्स टाउन निवासी विनिता वर्मा ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि वह विलियम्स टाउन स्थित भाई के घर से जलसार पार्क घूमने आयी थी। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसके गले से चेन की छिनतई कर फरार हो गये। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


