
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बाभनबीघा इलाके से दिन दहाड़े एक ग्लैमर बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पत्रकार निरज कुमार चौधरी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि अपनी बाइक को रोज की तरह घर के सामने लगाकर कर दोपहर में खाना खाने के लिये अंदर चले गये थे। कुछ देर बाद जब वापस घर से निकले तो देखा कि बाइक जहां लगाया था वहां से गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली। नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।



