
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह स्थित आरोग्य भवन के पास दो रेलवे ओवर ब्रिज की आधारशिला गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रखी।

मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जसीडीह शहर से सटे संताली गांव में आजादी के 77 साल बाद भी ओवर ब्रिज पुल का निर्माण कार्य नहीं किया गया है। साल 2009 में इस गांव के ग्रामीणों ने पुल बनाने की मांग की थी। लेकिन राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि नहीं मिलने से पुल निर्माण का कार्य नहीं कराया जा सका। ऐसे में पूरे देश में लगातार बन रही इस समस्या के निदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बन रहे सभी रेलवे पुल को बनाने के लिए सेन्ट्रल रोड फंड से बनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से शंकरपुर जसीडीह रेलखंड के संताली गांव के समीप किलोमीटर संख्या 321/19-21 और जसीडीह बैद्यनाथ धाम गेट संख्या 1 के करीब 150 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।


