
Dumka: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरहाट-दुमका पथ पर पिकअप वैन से बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना से बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में सोमलाल सोरेन (40) रामपुरहाट थाना क्षेत्र के काटाबाग गांव का रहने वाला था और विजय मुर्मू (21) शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव का निवासी था। दोनों रिश्तेदार बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से रामपुरहाट की ओर जा रहे थे कि लोड़ीपहाड़ी मोड़ के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



