
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित शिवगंगा तट पर श्रद्धालु का बैग चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बिहार के खगड़िया जिला के चढ़ोली निवासी श्रद्धालु सिकंदर कुमार और भूषण शर्मा ने नगर थाना में शिकायत किया है।

बताया जाता है कि वह शिवगंगा में नहाने गया था। शिवगंगा तट पर बैग में सारा सामान रख दिया। बैग में 7 हजार नकद, दो मोबाईल और एटीम कार्ड और कपड़ा था। अपनी मां को बैग के पास बैठा दिया था। जब दोनों स्नान कर बाहर निकला तो बैग गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला।

उपरांत शिकायत देने बुधवार को दिन के 12 बजे के आसपास नगर थाना पहुंचा। नगर थाना में उपस्थित ऑडी पदाधिकारी द्वारा दोनों श्रद्धालु से सिर्फ मोबाईल खोने का फार्म भरा कर खानापूर्ति कर ली गई।


