
Deoghar: देवघर नगर थाना बेलाबगान दुर्गाबाड़ी इलाके में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। बंद घर का मालिक संजय शर्मा धनबाद जिला में जामादार के पद पर कार्यर्रत हैं। इसे लेकर घर में किराये पर रहने वाले एयर फोर्स कर्मी अजीत कुमार झा के द्वारा थाना में शिकायत किया गया है।

चोरों ने संजय शर्मा के फ्लैट और उसके किरायेदार के फ्लैट का ताला तोड़कर सभी गोदरेज, ट्रंक, दिवान का सामान निकाल कर पुरे कमरे में तीतर बीतर कर दिया। बताया जाता है कि संजय शर्मा की बेटी की शादी थी। किरायेदार भी सपरिवार उसी शादी में भाग लेने बिहार गये हुए थे।

रविवार की देर रात को जब किरायेदार घर पहुंचे तो घर का मेन गेट बंद था। पहले उन्होंने 100 नंबर पर डायल किया लेकिन वह नंबर व्यस्त बता रहा था। उपरांत वे सीधे नगर थाना पहुंचे। देर रात को थाना की पेट्रोलिंग पार्टी उनके साथ घर पर पहुंची।
पुलिस के आने के बाद संजय खुद बाहर से किसी तरह छत पर चढ़कर अंदर गये और मैन गेट का कुंडी खोला। घर के सभी कमरे का दरवाजा का लॉक लोहे के रड से तोड़ दिया गया था।
अजीत कुमार झा के कमरे का अलमिरा में रखे सोने का एक जोड़ा कनवाली, दो नाक का नथिया, एक सोने की अंगुठी और एक जोड़ा चांदी का पायल गायब मिला। वहीं मकान मालिक के कमरे में रखे गोदरेज और अन्य सामाना को भी इधर- उधर फैंक दिया गया था। बताया जाता है कि उनके आने के बाद ही यह पता चल पायेगा की उनके यहां से कितनी की चोरी हुई है।


