
Deoghar: गिरिडीह जिले के एक होमगार्ड जवान से एक अज्ञात महिला द्वारा समधन बनकर 45 हजार रूपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के मेवड़ा निवासी हरिहर सिंह ने देवघर साइबर थाना में शिकायत किया है। जिस खाता में रूपये उन्होंने धोखे में आमकर ट्रांसफर किया है वह खाता देवीपुर इलाके की रहने वाली एक महिला का बताया जाता है।

उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक का बताया जाता है। पीड़ित ने बताया कि उसके फोन पर एक महिला का फोन आया। जिसने अपने आपको उसकी समधन बताया। वह उसके झांसे में आ गया। बताया कि फोन पर महिला ने कहा कि उसकी मंझली बेटी के साथ बहुत ही गलत हो गया है उसकी हालत गंभीर है। जब उसने समधी से बात कराने की बात कही तो उसने बताया कि वे कमाने बाहर गये हैं इसिलिये मजबूरी में आपसे रूपये खोज रहे हैं। रूपये भेजने के लिये उसने एक खाता नंबर भी भेजा।

उसने बैंक जाकर उसके खाते में 45 हजार रूपये जमा करा दिया। उसके बाद से वह मोबाइल नंबर बंद आने लगा। उपरांत उसे महसुस हुआ की वह ठगी का शिकार हो गया है।


