Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सारवां रोड स्थित पांडे मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक चालक ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक चालक भागने में सफल रहा।

इस घटना में घरदौड़ा निवासी नन्दलाल राउत गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।



