
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर खोरीपानन के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार पुल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम राजेश कुमार राय है जो चकाई थाना इलाके के महरायडीह गांव का रहने वाला है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से उसे देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने इलाज कर उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया।

बताया जाता है कि वह देवघर किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर वह बाइक से गिर गया। इधर स्थानीय लोगों के द्वारा घटना कि जानकारी उसके परिजन को दे दी गई है।


