
Deoghar: शिक्षा किसी जाति धर्म विशेष के लिए नहीं हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करना चाहिए। इस उद्देश्य के साथ संत माइकल एंग्लो विद्यालय के चेयरमैन डॉ.जे.सी.राज द्वारा जरूरमंदों को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर उनके जीवन में ज्ञान की रोशनी फैलाने का काम कई वर्षों से अनवरत किया जा रहा है।

उनके द्वारा स्थापित संत माइकल एंग्लो विद्यालय में एक शिक्षक के रूप में लगभग 25 वर्षों से ज्ञान बांट रहे हैं।डॉ जे सी राज द्वारा स्थापित जे.सी राज फाउंडेशन के द्वारा हर बच्चे को शिक्षा मिल सके इसके लिए कार्य किया जा रहा है। गरीब तबके के बच्चों को कापी, पेन, पुस्तक, यूनिफार्म उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए गोद लेकर उनकी स्कूल-कालेज की फीस भी उपलब्ध कराते हुए बच्चों को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए भी सतत प्रयत्नशील हैं।

इसी कड़ी में डॉ. जे.सी राज के द्वारा आज युवा अवस्था में दिवंगत हो चुके पत्रकार अजित संतोषी की बेटी अनिका संतोषी को गोद लेकर संत माइकल एंग्लो विद्यालय में नामांकन कराया गया। इतना ही नहीं, मैट्रिक तक की शिक्षा में आने वाले हर खर्च वहन करने का बीड़ा जे सी राज उठाएंगे।


