
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ला के पास एक चार चका वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल नितेश पासवान ने बताया कि वह अपने बाइक से बहन के घर जसीडीह जा रहा था। उसी क्रम में तीव्र गति से आ रही फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में संबंधित थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है।


