
Deoghar: शनिवार की देर शाम में नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में हरिकिशुन साह लेन स्थित एक होटल के मालिक के घर हथियार से लैस तीन बदमाश पहुंचे और उन्हें जान मारने की नीयत से खोजने लगे। गनीमत यह थी कि मालिक घर पर नहीं थे। हो-हल्ला होने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे, तो तीनों फरार हो गये।

इसे लेकर नगर थाना में स्नेहा गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। हालांकि यह पूरी वारदात होटल मालिक के घर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।

इधर, रात में घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच किया। मामले में कहा है कि देर शाम करीब 6:30 बजे तीन बदमाश उसके कृष्णापुरी आवास पहुंचे जिसमे से एक को पहचानती है। बाकी दो अज्ञात थे। बदमाशों ने 75 लाख की रंगदारी की मांग किया। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही।
कहा है कि जब अपराधी हथियार से लैस उसके घर पहुंचे उसी वक्त उनके घर से ट्यूशन पढ़ाकर एक शिक्षक निकल रहे थे, जिन्हें बदमाशों ने हथियार के बल अंदर ले गया उनका मोबाइल भी छीन लिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।



