

झारखण्ड।

राजधानी रांची सहित राज्य भर में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण ओडिशा के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात को लेकर आम लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के राजधानी में आज आंशिक रूप से अनुसार बादल छाए रहेंगें। अगले 24 घंटों के दौरान रांची सहित आसपास के इलाकों में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुमला, हजारीबाग, खूंटी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



