
Deoghar: देवघर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Deoghar) दिन प्रतिदिन, अपनी सेवाओं के विस्तार में तत्परता से लगा हुआ है।

इसी क्रम में तीन फरवरी को एम्स देवघर स्थित महिला छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल), एमआरआई (3 टेस्ला) एवं रोगी आहार सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडविया द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा ।

यह कार्यक्रम एम्स जोधपुर के चौथे दीक्षांत समारोह के दौरान म केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडविया द्वारा संपन्न किया जायेगा।
देवघर एम्स में गर्ल्स हॉस्टल एक ओर जहाँ छात्राओं को आवास की सुविधा प्रदान करेगी। वहीं दूसरी ओर एमआरआई व रोगी आहार सेवाओं की शुरुआत होने से मरीजों को सुविधा प्राप्त होगी।


