
रांची: झारखंड में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत पहले से लागू प्रतिबंध अब 10 जून तक जारी रहेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकारी की बैठक में यह फैसला लिया गया है. शादी विवाह में मात्र 11 लोगों की उपस्थिति की शर्त बरकरार रखी गयी है.

शर्तों के साथ 15 जिलों में सभी दुकानें खुलेंगी. जबकि राजधानी रांची समेत 9 जिलों में जेवर, कपड़ा और जूते की दुकानें नहीं खुलेंगी.
रांची, धनबाद, बोकारो जमशेदपुर, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़ इन जिलों में अभी कपड़ों, जूते-चप्पल और गहने की दुकानें नहीं खुलेंगी।


