
New Delhi: ईडी ने दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार से 36 लाख कैश बरामद किए है। ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से दो बीएमडब्ल्यू कार को भी जब्त किया है। इस दौरान कई कागजात भी ईडी को मिले और 36 लाख कैश बरामद किया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से बरामद बीएमडब्ल्यू कार बेनामी है और इसका इस्तेमाल हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से ईडी की टीम सोमवार की रात के करीब 10.30 बजे निकल गई थी। ईडी सीएम हेमंत सोरेन की पर्सनल गाड़ी को सर्च किया गया। वहीं ईडी ने हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार भी अपने साथ लेकर गई है। बता दें कि सोमवार (29 जनवरी) की सुबह ईडी की टीम दिल्ली में सीएम सोरेन के आवास पर पहुंची थी लेकिन वो नहीं मिले थे।



