
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गयी। मृतक का नाम 65 वर्षीरू बाबुमनी यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर का रहने वाला है। मृतक का पोस्टर्माटम डॉक्टर के बोर्ड के द्वारा किया गया। इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी देवघर सुनील कुमार उपस्थित थे।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के बेटे रविन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि उसके पिता जसीडीह थाना कांड संख्या 82/19 में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के आरोप में सजायाफ्ता थे। कहा है कि पिछले दो माह से उसके पिता बिमार थे। केंद्रीय कारा के सहयोग से उसके पिता को 12 जनवरी 2024 को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गयी।

कहा है कि फोन के माध्यम से परिवार के लोगों को सूचना दी गयी। जानकारी मिलते ही परिवार के सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखा कि उसके पिता की मृत्यु हो गयी है।


