
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके से एक चार पहिया वाहन की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बिहार के नावादा जिला के महेशडीह अकबरपुर निवासी जगन कुमार ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वर्तमान में वह श्रीकांत रोड देवानबाबा गली में भाड़े के मकान में रहता है। उसका टाटा अल्ट्रोज वाहन संजय कुमार यादव भाड़े पर चलाता था। 18 जनवरी को संजय ने उसे फोन कर बताया कि उसने पवन यादव को वाहन चलाने दिया था। वाहन लेकर वह कहीं चला गया है और अपना मोबाइल बंद कर लिया है।

मामले में कहा है कि संजय कुमार यादव और पवन कुमार यादव ने साजिश के तहत उसके वाहन की चोरी कर ली है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।



