
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पानी के विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। घटना के उपरांत परिजनों ने महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद चिकित्सक के द्वारा उसे भर्ती कर दिया गया।

घटना को लेकर जानकारी देते हुए घायल सुमन देवी ने बताया की विकास यादव और उसकी पत्नी बुलबुली देवी पानी बहने के मामूली विवाद में लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। इसी क्रम में दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय ओपी में दे दी गयी है।



