
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के साहब पोखर इलाके की रहने वाली एक महिला पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का नाम लीला देवी है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीला देवी घर में अकेली थी उसी वक्त घर के दरवाजे के पास एक बाइक आकर रुका। बाइक से उतर कर उसके दरवाजे को खटखटाने लगा। खटखटाने की आवाज सुनकर लीला देवी घर के बाहर आई तो दोनों युवकों ने लीला देवी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू के हमले से बचने के लिये लीला देवी वहीं पर गिर गई। इस घटना में उसके बाएं हाथ में चाकू लग गया। उसके हो हल्ला करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तबतक दोनों युवक बाइक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी लिया।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।



