Deoghar: देवघर जिले के पथरड्डा थाना इलाके के रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक का नाम लड्डू गोपाल यादव है जो पिछड़ी बांध डुमरिया का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक की पत्नी ममता कुमारी ने हेठ बिकोरिया निवासी रवि यादव एवं गावं के ही विपिन नापित पर पति को बहला- फुसला कर बाइक से रात को ले जाने का आरोप लगाया है। कहा है कि 02 जनवरी की रात 9 बजे के आसपस घर के सभी लोग खाना खा कर सोने चले गये थे। उसी दौरान हेठ बिकोरिया निवासी रवि यादव बुलेट से उसके घर के पास आया और उसके पति को आपने साथ चलने को कहा। आवाज सुनकर दुसरे कमरे में सो रहे उसके ससुर बाहर निकले और उसके पति को जाने से मना कर दिया।

कहा है कि कुछ देर बाद गावं के ही विपिन नापित का फोन कॉल आया और उसके पति को साथ लेकर चला गया। कहा है कि रात के 10 बजे के आसपास विपिन का कॉल आया और कहा कि सारठ- मधुपुर अलवारा मोड़ के पास हमलोग दुघर्टना का शिकार हो गये हैं आपका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
आनन- फानन में परिवार के सभी लोग अलवारा मोड़ पहुंचे तो देखा कि उसका पति बेहोश पड़ा है। प्राइवेट वाहन से पति को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद उपस्थित चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बैद्यनाथ धाम पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



