
Ranchi: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। जल्द ही राज्य में बारिश हो सकती है। चार से छह जनवरी तक बारिश के आसार हैं। रांची, बोकारो, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तीन, सात व आठ जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तीन और चार जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।मौसम शुष्क रह सकता है। पांच से छह जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
सात और आठ जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क रह सकता है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तीन जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध फिर आंशिक बादल छाए रहेंगे। झारखंड में चार जनवरी से बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी भागों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
पांच जनवरी को पश्चिमी एवं मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़) में बारिश हो सकती है। छह जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। (HS)


