
Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के गिरिडीह-बेंगाबाद रोड स्थित पुलिस सहायता केंद्र के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगो ने नगर निगम के टोल नाका के पास गोली चला दिया। हालाकि गोली चिड़िया मारने वाले बंदूक से चला या पिस्टल से, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन गोली चलाने वाले सभी देवघर के रहने वाले बताए जा रहे है। आसपास के लोग बता रहे कि सभी एक सफेद फोर्ड गाड़ी में सवार थे। गाड़ी में पांच लोगो के होने की बात सामने आई है।

हालांकि, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है की गोली किन कारणों से चलाया गया। लेकिन जो बाते सामने आई है उसके अनुसार फोर्ड गाड़ी में सवार सभी शराब के नशे में थे और देवघर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है फोर्ड गाड़ी में सवार लोग देवघर के बड़े बिल्डर हैं। जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की फोर्ड गाड़ी में सवार लोग नगर निगम के टोल टैक्स केंद्र के समीप रूके, और किसी बात को लेकर वहा मौजूद लोगो से उलझ गए। उलझने के क्रम में ही गाड़ी में सवार एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है।
इधर मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने गोली फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए कहा कि गोली अगर चला है तो वहा खोखा मिलना चाहिए। हो सकता है किसी ने शराब के नशे में चिड़िया मार बंदूक से कुछ फायरिंग किया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।


