
देवघर: जैसे-जैसे देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही देवघर एयरपोर्ट के एक-एक काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन सितंबर माह में होना है। इसको देखते हुए एयरपोर्ट की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर हो रही है।

टर्मिनल बिल्डिंग में अंतिम चरण का काम चल रहा है। टर्मिनल का सिलिंग और फर्श का काम पूरा हो चुका है। वहीं, टर्मिनल में 6 चेक इन काउंटर बना दिये गये हैं। जिसका फिनिशिंग का काम चल रहा है।


टर्मिनल से यात्रियों के विमान तक जाने के लिए दो बोर्डिंग गेट तैयार किये गये हैं। यहां हवाई यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों का बोर्डिंग पास अंतिम रूप से चेक किया जायेगा।
इसके अलावा सिक्यूरिटी होल्ड प्वाइंट तैयार हो चुका है। चेक इन काउंटर के समीप चाइल्ड केयर रूम भी बनाये गये हैं। एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए वीआईपी गेट समेत यात्रियों का अराइवल व डिपार्चर गेट तैयार कर दिया गया है। वहीं, आउटडोर में ग्लास का काम चल रहा है।
टर्मिनल बिल्डिंग की बाहरी दीवारों पर ग्लास फ्रेमिंग व फिटिंग का काम अंतिम चरण पर है। इस ग्लास में बाबा बैद्यनाथ मंदिर व झारखंड की सांस्कृतिक झलकियों की आकृति रहेगी।

एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को एयर कंडिशन की सुविधा समेत यात्रियों को 24 घंंटे ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए एयरपोर्ट कैंपस में इलेक्ट्रिक सर्विस रूम तैयार किया गया है। इस इलेक्ट्रिक सर्विस रूम से टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को ठंडी हवा व पानी 24 घंटे मुहैया करायी जायेगी।
एयरपोर्ट के मैनेजर समेत देवघर एयरपोर्ट में सेवा देने वाली एयरक्राॅफ्ट कंपनियों का एयरलाइंस ऑफिस को फाइनल टच दिया जा रहा है।
Deoghar Airport की हर एक इंट्री प्वाइंट की सुरक्षा बढ़ दी गयी है।

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली से आये 16 सीटर एयरक्राॅफ्ट ने टेकअप और लैंडिंग सफल तरीके से किया। देवघर एयरपोर्ट में पिछले दिनों कैलिब्रेशन टेस्ट फाइनल हो गया। वहीं, रन-वे में एयरक्राॅफ्ट कैलिब्रेशन का काम पूरी तरह से सफल हो गया।


