Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित हथगढ़ के समीप बुधवार देर रात एक टोटो चालक से चाकू के बल पर नकदी सहित मोबाइल फोन छीन लिए जाने की घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना को लेकर पीड़ित टोटो चलाक हथगढ़ निवासी (मूल रूप से राजधनवार, गिरीडीह निवासी ) सोनू सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह टोटो चलाकर रात 10 बजे के करीब वापस अपने घर हथगढ़ जा रहा था। उसी क्रम में कुंडा थाना से कुछ दूरी पर दो युवक ने कुंडा मोड़ तक जाने की बात कहकर उनके टोटो पर सवार हो गया। कुंडा मोड़ पहुंचने के बाद युवकों ने बायपास की ओर चलने को कहा।

मना करने पर दोनों युवकों ने चाकू का डर दिखाकर उसे हथगढ़ मैदान की ओर ले गए। वहां पहुंचते ही उससे रुपये व मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर चाकू से वार कर दिया।
बचने के क्रम में चाकू उसके पीठ में आंशिक रूप से लगा। इसके बाद दोनों ने तीन हजार रुपये नकद सहित मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।



