Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के आस्ता गांव में अलाव तापने के क्रम में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर महिला का नाम 22 वर्षीय रेखा देवी पति दिनेश यादव है।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह वह घर में अलाव जला कर ताप रही थी। उसी दौरान उसके साड़ी में आग पकड़ लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जल गयी। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर घर के सदस्य दौड़े और उसके कपड़े में लगे आग को बुझाने का काम किया। उसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद उसे चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बाबाधाम ओपी को दे दी गयी है।



