
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सत्संग स्थित कोरियासा गांव में तेज गति से आ रही एक बस असंतुलित होकर मनोज तुरी के घर में घुस गया। जिससे घर की चारदीवारी और झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के अंदर खाना बना रही गुड़िया देवी दीवार से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गइ।

उसे आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मनोज कुमार तुरी ने बताया कि गुड़िया देवी घर के अंदर खाना बना रही थी। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक बस उसके घर में घुस गया और घर की चार दिवारी एवं झोपड़ी को तोड़ दिया। घर में रखे हुए सभी सामान टूट गए एवं अनाज भी बर्बाद हो गया है।
वहीं घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल ड्राइवर घटनास्थल से बस छोड़कर फरार हो गया है।


