
Palamu: जिले के पाटन के बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी के बैंक खाते से रुपये गायब करने वाले साइबर अपराधी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। घटना पांच वर्ष पहले की है।

वर्ष 2018 में रुपये गायब करने के बाद से साइबर अपराधी फरार चल रहा था। वह देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहकर कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चला रहा था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने कई बड़ी जानकारियां ली है। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि साइबर अपराधी सुबेश कुमार को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि 2018 में पुलिस हवलदार कृष्ण मुरारी पांडेय के बैंक खाता से 93 हजार रुपये गायब हुए थे।


