
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके में स्थिति भूरभूरा मोड़ के पास बीते 6 दिसंबर को दिन दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने बलसरा निवासी रेड़ी लगाकर चाट बेचने वाले जद्दू राउत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। इस मामले में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतुस भी बरामद किया गया है। इस घटना को अपराधी मौसम यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था।

हत्या करनी थी किसी और की, कर दिया जद्दू का

बताते चलें कि दो बाइक पर सवार अपराधियों दिन दहड़े चाट विक्रेता 65 वर्षीय जद्द़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों कि माने तो पुलिस की पुछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे सभी बलसरा निवासी अपराधी प्रीतम जयसवाल के पिता की हत्या करने आये थे। क्योंकि गिरफ्तार अपराधी मौसम यादव के भाई की हत्या तीन वर्ष पूर्व हुई थी जिसका शव सारवां थाना इलाके में स्थित एक जोरिया से बरामद हुआ था। सूत्रों की माने तो इस हत्या मामले में प्रीतम जयसवाल की संलिप्तता सामने आयी थी। अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिये बदमाश मौसम यादव अपने साथियों के साथ मिलकर भूरभूरा मोड़ प्रीतम जयसवाल के पिता के होने की सूचना पर उसकी हत्या करने के लिये पहुंचा था। सूत्रों की माने तो प्रीतम जयसवाल का पिता समझ कर जद्दू को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी।
ये गये जेल
जद्दू राउत हत्याकांड में कुंडा थाना क्षेत्र के हाथिपहाड़ निवासी मौसम यादव, नगर थाना इलाके के उज्जवल झा बिलासी छत्तीसी, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोट्टे शिवपुरी बिलासी, जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली निवासी जय चन्द्रवंशी और रिखिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज निवासी प्रशांत कुमार उर्फ सुग्गा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
क्या-क्या हुआ बरामद
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच मोबाइल, एक पिस्टल और चार जिंदा कारतुस बरामद किया गया है।


