
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेडखानी करने वाले आरोपी पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे लेकर छात्रा की मां ने थाना में मामला दर्ज कराया है। यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले में कहा गया है कि जेल गया पारा शिक्षक नाबालिग को डरा धमका कर जबरन अश्लील वीडियो दिखा कर छेड़छाड़ करता था। घर में बताने को लेकर तरह-तरह की धमकी भी देता था। जब छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से किया। उपरांत उसकी मां ने थाना में मामला दर्ज कराया।


