
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके में एक व्यक्ति के पत्नी को बहला- फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आये है। इसे लेकर कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

मामले में चंदन कुमार दास को आरोपी बनाया गया है। मामले में कहा गया है कि 29 नवंबर को ही चंदन दास गलत नियत से बहला- फुसला कर उसकी पत्नी को अपने साथ भगा ले गया। इस बीच मामले को लेकर गांव में पंचायत भी किया गया। लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।


