Deoghar: गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे अब विज़नरी ऑफ़ डेवलपमेन्ट के रूप में स्टैब्लिशड हो गए हैं। इस बात की तस्दीक केंद्रीय गृह मंत्री और वर्तमान राजनीतिक के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने कर दी है।
अमित शाह का देवघर दौरा और इस दौरे के दौरान घंटे भर से ज्यादा वक़्त एमपी डॉ. निशिकांत दुबे के आवास पर उनके माता-पिता से आशीर्वाद लेते हुए बिताना राजनीतिक जानकार निशिकांत दुबे के राजनीतिक कद को बढ़ते हुए रूप में देख रहे हैं।
जानकार बताते हैं कि योजनाबद्ध तरीके से गोड्डा संसदीय क्षेत्र को विकास के रोल मॉडल के रूप में सामने लाने में एमपी निशिकांत के विकास की जीद नजर आती है। पीएम नरेंद्र मोदी के विकास और रोजगार के विज़न को निशिकांत दुबे ने सम्बंधित विभागों पर लगातार दबाव बनाते हुए न सिर्फ उसे अमलीजामा पहनाया बल्कि सभी को धरातल पर उतार पाने में भी सफलता हासिल की। तमाम विरोधियों को अकेले जवाब देते हुए अपने क्षेत्र में वैसे-वैसे विकास कार्यों को जीवंत रूप दिया जिसके बारे में निशिकांत दुबे की बातों को लोग हवा-हवाई बताते नहीं थकते थे। जिसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है गोड्डा का न सिर्फ रेल मानचित्र पर आना बल्कि आज की तारीख में दर्जनों रेलगाड़ियां यहां से चल रही हैं। इसके साथ ही देवघर में एम्स बन जाना और इसका हवाई मार्ग से जुड़ना।
इतना ही नहीं साल 2022 के जुलाई माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य रैली का सफल आयोजन और अब केंद्रीय गृह मंत्री के देवघर दौरे को सिर्फ 72 घंटे में सफल आयोजित कर एमपी निशिकांत दुबे ने अपने संगठनात्मक कौशल का भी परिचय दे दिया है।
यही वजह है कि देवघर इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भरी सभा में मंच से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास को रोल मॉडल के रूप में रखते हुए लोगों से आह्वान किया कि गोड्डा की तरह अगर विकास चाहते हैं तो न सिर्फ लोकसभा बल्कि राज्य की सत्ता भी भाजपा के हाथों सौंपे।