
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर अजय नदी पुल के पास ट्रेन से गिरकर एक लगभग 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक का नाम बलराम यादव है जो थाना क्षेत्र के मिसर जमुआ का रहने वाला था।

घटना रविवार शाम की बतायी जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि मृतक मथुरापुर अपने संबंधी के घर गया था। शनिवार की शाम को वह ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान शंकरपुर स्टेशन के पास अजय नदी के पास अचानक ट्रेन से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।


