
Deoghar / Jasidih : जसीडीह रेलवे स्टेशन पर 32 वर्षीय युवक के ट्रेन से कटकर आत्म करने की घटना को लेकर राजकीय रेल पुलिस ने तीन नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित के पिता शिवनाथ सिंह ने आवेदन में कहा है कि वह जमीन कारोबारी का काम देखरेख करता था।

रिखिया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर मोड़ के समीप एक जमीन धेराबंदी का काम करवा रहा था। काम से हटाने के लिए मृतक के सहयोगी रिखिया थाना के रामपुर निवासी बबलू यादव दिनेश यादव और कुंडा थाना निवासी बालेश्वर यादव की ओर से लगातार प्रताड़ित कर काम से हटने का दबाव बना रहा था।

जिसकी शिकायत रिखिया थाना को देकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस क्रम में आरोपी काले रंग का स्कार्पियो से घर पर आकर जान मारने का धमकी दिया जाता था। जिससे वह काफी डरा सहमा रहता था।
आरोपी की और से परेशान करने के नीयत से इसपर कई जुड़े मुकादमा कर दिया गया था। बीते 29 अक्टूबर को मेरे बेटा के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करते हुए एक वीडियो को वायरल किया था। जिससे वह काफी परेशान होकर जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर लिया है।



