Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने छात्रवृति का रूपया फर्जी तरीके से निकालने वाले पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेल गये आरोपियों में इजाजुल हक, कयुम अंसारी, रकिबा खातुन साकिन पालोजोरी, मो. अलिम अंसारी और सहाबुद्दीन अंसारी देवीपुर के नाम शामिल हैं। ये सभी आरोपी 2019 से फरार चल रहे थे।
बताते चलें कि नगर थाना में इसे लेकर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार झा ने कांड संख्या 577/19 में मामला दर्ज कराया था।