
Deoghar: दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के खरकड़िया गांव के पास बाइक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हरपुर गांव निवासी संतोष कुमार शाह राशन लाने के लिए पैदल जा रहा था। उसी क्रम में खरगडीहा के पास तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार एवं संतोष कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं बाइक चालक देवघर के बरमसिया का रहने वाला है जो देवघर से दुमका जा रहा था. उसी क्रम में यह दुर्घटना हो गई इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को दी गई।



