
Deoghar: जसीडीह-देवघर मुख्य पथ के चांदपुर गांव समीप सड़क हादसे में एक 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला अंतर्गत सुईया गांव निवासी शुप्रकाश बर्णवाल किसी काम से एक टोटो में सवार होकर जसीडीह की ओर आ रहा था। इसी दौरान चांदपुर गांव के समीप टोटो से उतरकर वह चालक को भाड़ा दे रहा था।तभी जसीडीह इंडियन आयल टर्मिनल से तेल लेकर एक टैंकर देवघर की ओर जा रहा था। चांदपुर गांव के समीप टैंकर चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर आसपास के लोगों ने टैंकर चालक को मौके पर पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर चालक को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलने पर प्रभारी सह थाना प्रभारी सुनील चौधरी सदलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर जाम को खाली कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों की ओर से मृतक के परिजनों को मोबाइल पर दी है।



