
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके में एक माईक्रो फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार की शाम को 92 हजार 350 रूपये लूट लिये। इसे लेकर माइक्रो फाइनेंस कर्मी गिरिडीह जिला के जमुआ थाना इलाके के लताकी निवासी प्रभात कुमार हाजरा ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि बुधवार को वह देवीपुर थाना इलाके के गौरीपहरी, टीटीचापर, माधोपुर सहित कई गांव में कलेक्श्वन के लिये गया था। जब वह शाम के पांच बजे के आसपास वापस जसीडीह ब्रांच लौट रहा था। उसी दौरान लखनउआ टीटीचापर के पास सूनसान इलाके में स्थित एक काली मंडा के पास पल्सर सवार दो बदमाशों ने अचानक उसका जैकेट पकड़कर खींच लिया। इससे उसकी बाइक अनिंयत्रित हो गया। इसी बीच मुंह पर गमछा लपेटे बदमाशों ने पॉकेट मेे रखे 92 हजार 350 रूपये नकद एवं मोबाइल की लूट कर ली।

देवीपुर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। बताते चलें कि पिछले दिनों भी हथियार से लैश बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 20 हजार रूपये लूट लिये थे। अभितक पुलिस इस कांड का उद्भेदन भी नहीं कर पायी थी कि अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया।


