Deoghar Baba Mandir: कार्तिक मास शुक्ल पक्ष गुरुवार देवोत्थान एकादशी पर बाबा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. बाबा बैद्यनाथ पर जलापर्ण के लिए काफी संख्या में शिव भक्तों का मंदिर पहुंचे तथा बाबा की पूजा अर्चना की.

गुरुवार को बाबा मंदिर का पट सुबह लगभग 4 बजे खुला, बाबा की सरकारी पूजा के समापन के बाद भक्तों के लिए पट खोल दिया गया. इसके साथ ही बाबा मंदिर में कई अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्य किये गये भक्तों के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी थी.


लोगों की अधिक भीड़ होने के कारण भक्तों को मानसरोवर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुये फुटओवर ब्रिज से संस्कार मंडप होते हुए गर्भगृह में प्रवेश कराया गया. इस दौरान भक्तों के जयकारों से बोल बम व जय शिव से पुरा मंदिर परिसर गूंज उठा इस अवसर पर बिहार, बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश व झारखंड से बड़ी संख्या में शिव भक्त बाबा मंदिर पहुंचे जलाअर्पण करने के लिए भक्तों को अहले सुबह से ही कतारबद्ध देखा गया.
बाबा पर जलाअर्पण करने के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक था. इस दौरान कई भक्तों ने शीध्र दर्शनम के माध्यम से बाबा की पूजा अर्चना की इसको लेकर मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनिथ पंडित ने बताया की कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि पर देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान जल से बाहर निकलते और आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी को हरिशरण एकादशी पर भगवान पुन: जल में प्रवेश कर शयन में चले जाते हैं.

इस कारण आज के दिन भगवान की विशेष पूजा का महत्व है। इस दिन श्रद्धालु दिन भर उपवास कर देर रात्रि विशेष विधि से गन्ने का घर बनाकर मंत्रोचार पूरी विधि विधान से भगवान को जगाते है व पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं. इस दौरान भक्तों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर प्रांगण में एकादशी को लेकर विशेष पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे. सुविधा भवन के ऊपरी तालाब एवं नीचे में श्रद्धालुओं के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान से कटा हुआ था. कहीं भी पैर रखने तक का जगह नहीं था. बिहार झारखंड बंगाल आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचकर अपने बच्चों का उपनयन एवं मुंडन कार्य कर रहे थे.



