
Deoghar: जिले की साइबर थाना पुलिस ने जिले के मोहनपुर और पथरौल थाना इलाके में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों में बालकुन दास साकिन गोनैया पोखरियातरी थाना पथरौल, राजेश कुमार यादव बगडुबा और रमेश यादव तुलसीवरण दोनों थाना मोहनपुर के नाम शामिल हैं। तीनों के पास 05 पांच मोबाइल और 10 फर्जी सिम बरामद किया गया है।

जब्त मोबाइल में साइबर क्राइम के 07 लींक मिला है जिसकी जांच साइबर थाना पुलिस करने में जुटी है। बताया जाता है कि ये सभी अपराधी फर्जी सरकारी पदाधिकारी बनकर महिला एवं बाल विकास पोषण योजना के लाभुकों का डेटा प्राप्त कर उन्हें झांसे में लेकर फर्जी लींक भेजकर ठगी का कार्य करते थे।



