Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके में दिनदहाड़े एक बंधन बैंक कर्मी से 20 हजार रूपये लूट कर लिये जाने का मामला सामने आया है।
बताया जाता है कि जसीडीह बंधन बैंक कर्मी कुंदन सिह शुक्रवार को देवीपुर थाना इलाके के कोकहरा और पांडुरायडीह गावं में कलेक्शन के लिये गया था। उसके पास कूल 65 हजार रूपये था। 45 हजार उसने अपने पैंट के पॉकेट में और 20 हजार रूपये कंधे में टंगा बैग में रखा था। रूपया वसुली कर वह जब वापस लौट रहा था। उसी दौरान काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश ने ओवर टेक कर उसे कोकहरा जोरिया के पास रोक दिया। उपरांत पिस्तौल की नोक पर उसके कंधे में टंगे बैग को लूट कर फरार हो गया।
हालांकि, उसके पॉकेट में रखा 45 हजार रूपया लूटने से बच गया। घटना के बाद वह देवीपुर थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दिया। जानकारी मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस उसे लेकर पहले घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच किया।
बताते चलें कि इससे पूर्व भी उक्त स्थल पर लूटापाट को घटना को अंजाम दिया जा चुका है। घटना को लेकर देवीपुर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है।