
Deoghar: देवघर जिले कुंडा थाना क्षेत्र के देवघर सारठ मुख्य मार्ग पर कुंडा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में धक्का मार दिया। इस घटना में जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के चायं महापुर गांव के कई लोग घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वही मौके पर से ट्रैक्टर और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना ले आई।

घायलों में रुबिया खातून उसकी सास रुबिया खातून, लखिया देवी, अमीरा खातून , शहादत अंसारी और ऑटो चालक बलियापुर निवासी राजू कुमार के नाम शामिल है।
घटना की बाबत घायलों ने बताया कि वे लोग सभी झाझा से बैजनाथ धाम स्टेशन सुबह लोकल ट्रेन से उतरे थे। उपरांत एक ऑटो रिजर्व कर सभी लोग सारठ जा रहे थे।
इस दौरान कुंडा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए ऑटो में धक्का मार दिया। उसे घटना में सभी लोग घायल हो गए।


