
Deoghar / Jasidih: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव के गम्भरिया टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को एक पक्ष की ओर से घेराबंदी का काम किया जा रहा था। जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर काम करने से रोकने के लिए कहा गया। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने काम नहीं रोकने पर कुछ देर बाद दो बुलेट पर सवार छह व्यक्ति ने आकर पुनः रोकने के लिए कहा गया।

जिसका विरोध करने पर देवघर के चर्चित अपराधी गिरोह की ओर से हवा में दो राउंड गोली दाग कर दहशत फैला दी। इस दौरान घटना स्थल पर भारी अफरा तफरी का माहौल बना गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने विरोध करने पर सभी अपराधी भागने लगे।
इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डीएसपी पवन कुमार इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद समेत भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने घटनास्थल से दो बुलेट मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले आयी है। पीड़ित की ओर से किसी प्रकार का लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी हो कि लगभग एक माह पूर्व उक्त जमीन पर घेराबंदी के दौरान छह मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। जानकारी हो कि एक माह के दौरान उक्त जमीन पर दोबारा गोलीबारी की घटना घटित हुई है।


