
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने बरियारबांधी में पिछले दिनों हुए फायरिंग मामले एक बदमाश को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम प्रेम कुमार शर्मा है जो बम्पास टाउन का रहने वाला है।

सूत्रों कि माने तो उसकी गिरफ्तारी बिहार के जमुई जिले के इलाके से हुई है। फायरिंग की घटना को अंजाम देकर वह देवघर से फरार हो गया था।

बताते चलें कि पिछले दिनों बरियारबांधी चौक पर दो बाइक से आये पांच की संख्या में आपराधियों को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस सूत्रों कि माने तो इस घटना में जेल गये प्रेम शर्मा के साथ बिलासी इलाके रहने वाले अन्य अपराधी शामिल थे। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में नगर पुलिस छापेमारी में जुटी है।



