
Deoghar News: देवघर जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में पवन यादव सारवां, कल्याणी कुमारी माधोपुर चंद्रमंडी जमुई, नारायण दास चोरकोटा गिरिडीह, प्रकाश यादव जसीडीह, चिरू तुरी जयपुर के नाम शामिल हैं।

वहीं धीकूलिया कुंडा निवासी सुनील मिश्रा का इलाज कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल मे कराया जा रहा है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को बाइक से सुनील मिश्रा देवघर बाजार से अपने घर जा रहा था।
उसी दौरान कुंडा- सारवां रोड स्थित पांडे दुकान के पास एक मैजिक वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपरांत आसपास के लोगों ने उसे उठाकर कुंडा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पर इन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दे दी है।


