
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोहल्ला निवासी कैलाशपति सिन्हा को किशोरी के साथ अश्लील हरकत मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले मामले को लेकर किशोरी की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया।

मामले में उसका कहना है कि वह अपनी बेटी व बेटा के साथ थाना क्षेेत्र के एक मोहल्ला में किराए के मकान में रह रही है। घटना के दिन सुबह पड़ोस का एक युवक उनके घर पहुंचा और आरोपित द्वारा उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने की बात बताई। सच्चाई का पता लगाने के लिए किशोरी से घटना के बारे में पूछताछ की गई।

उसने बताया कि चाकलेट व बिस्कूट देने के बहाने बुजुर्ग उसके साथ हश्लील हरकत करता है। इसके बाद मामले की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


