
Deoghar: अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना में मौत हुए युवक का नाम 26 वर्षीय अभिषेक महतो है। वह दुमका जिला के बासुकीनाथ के हरिपुर बुढ़वा डंगाल का रहने वाला है।

घटना के बावत परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर से बाजार जा रहा था। उसी दौरान हरिपुर चौक के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उसे चकमा दे दिया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक घर के पिलर से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे पहले इलाज के लिए बासुकीनाथ स्थित अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे देर रात को लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां दहाड़ मार कर अस्पताल परिसर में रोती दिखाई दी। उसके कंन्द्रन से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
अन्य स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना मे घायल चार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायलों मे सोना यादव लेटवावरन मोहनपुर, सूरज साह सरैयाहाट, संदीप गुप्ता सोनारायथाढ़ी और रवि कुमार करहिया के नाम शामिल हैं।



