
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी मोहल्ला निवासी शंकर गुप्ता से चाकू का भय दिखाकर सोने के लाकेट छीन लिए जाने की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है।

पीड़ित का कहना है कि एक नवंबर को दो बदमाशों ने चाकू के बल पर सोने का लॉकेट छीन लिया था। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई थी। बताया कि वारदात एक महिला चिकित्सक के क्लिनिक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है।

छीनी गई लाकेट को किसी ज्वेलरी दुकानदार के पास बेच दिया गया था। मामले को लेकर दुकानदार सहित चार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


